नई दिल्ली, मार्च 25 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक और मुन्नी के बीच की गलतफहमियां दूर हो गई हैं। वहीं, मिताली जिस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के लिए ऋतिक को छोड़कर गई थी, वो उस कॉन्टेस्ट से भी बाहर हो गई है। मिताली इस बात पर काफी नाराज होती है। वो ऋतिक और मुन्नी को परेशान करने का प्लान बनाती है। वो वापस आकर टिमसी को स्कूल से लेने चली जाती है। वो टिमसी को अपने साथ लेकर चली जाती है।टिमसी को अपने साथ लेकर चली गई मिताली मुन्नी जब टिमसी को स्कूल में लेने जाती है तो उसे मिताली की हरकत के बारे में पता चलता है। वो ऋतिक को फोन करके ये बताती है। ऋतिक मिताली की हरकत पर काफी भड़क जाता है। वो मिहिर को मिताली की इस हरकत के बारे में बताता है और मुन्नी को लेकर मिताली के घर पहुंचता है। यह भी पढ़ें- टीवी के 10 माइथोलॉजिकल शो की IMDb रेटि...