नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आप देखेंगे कि तुलसी के सामने मिहिर और नोयोना का सच आनेवाला है। मिहिर और नोयोना का सच जान तुलसी बुरी तरह टूट जाएगी। तुलसी के सामने ये सच आने के साथ ही शो में कई सारे ट्विस्ट और टर्न आनेवाले हैं। एकता कपूर के शो में अब फैंस को 6 साल का लीप आनेवाला है। शो में नोयोना का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने खुद लीप की बात को कंफर्म किया है।क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा लीप इंडिया फोरम से खास बातचीत में बरखा बिष्ट ने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में 6 साल के लीप को कंफर्म किया है। बरखा ने कहा, "हां, शो 6 साल का लीप आनेवाला है। ये जरूरी है। नोयोना शो का हिस्सा रहेगी। बहुत सारे समीकरण बदलने वाले हैं। मैं बहुत ज्यादा डिटेल्स नहीं बता सकती हूं।" य...