नई दिल्ली, फरवरी 11 -- टीवी शोज में ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब एक की कहानी की सिचुएशन और किरदार दूसरे सीरियल के साथ मिल जाएं। दर्शकों को 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल में जल्द ही कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। दोनों शोज के यूनिवर्स आपस में मिलेंगे और एक कमाल का एपिसोड तैयार होगा जो दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं रहने वाला है। होगा यह के झनक सीरियल के किरदार KSBKBT 2 के विरानी परिवार में शामिल होंगे। क्योंकि दोनों ही शोज की अपनी फैन फॉलोइंग है, इसलिए यह शो अभी से चर्चा में बना हुआ है।कैसे होगी झनक की KSBKBT में एंट्री? टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इन दिनों बड़े दिलचस्प मोड़ से गुजर रहा है। एक तरफ मिहिर विरानी मरते-मरते बचा है, वहीं दूसरी तरफ गॉसिप्स हैं कि फिर एक बार उसकी जान पर खतरा मंडराता नजर आएगा। एक तरफ जहां...