नई दिल्ली, अगस्त 30 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन एक बार फिर वही जादू चला पाने में कामयाब रहा है। जहां पुरानी ऑडियंस इस शो के जरिए नॉस्टैल्जिया फील कर पा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ नई ऑडियंस भी कहानी से जुड़ी है। जहां शुरुआत में तुलसी और मिहिर के बनते-बिगड़ते रिश्तों जैसे ट्विस्ट ऑडियंस को बांधकर रख रहे थे, वहीं बीच-बीच में यह शो पुराने किरदारों को लगाकर ऑडियंसस को सरप्राइज करता रहा है। अब खबर है कि शो में एक और पुराने किरदार का कमबैक करवाया जा रहा है।फिर होगा शो में अमन का कमबैक एक रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल में आए दिन शांति निकेतन के इर्द-गिर्द नजर आने वाले मिस्ट्री मैन का रहस्य जल्द ही खुलने वाला है। ऑडियंस की यह जिज्ञासा लगातार उन्हें परेशान कर रही थी कि आखिर घर के आसपास नजर आने वाला यह नकाबपोश शख्स कौन है। ले...