नई दिल्ली, मार्च 14 -- टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का शनिवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। विरानी परिवार में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। ऋतिक और मुन्नी की शादी की रस्में मेहंदी के साथ शुरू होंगी। जश्न का माहौल होगा और इस बीच मुन्नी अपने अतीत को याद करके भावुक हो जाएगी। वह सोचेगी कि कैसे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। वह जो कभी एक नौकरानी हुआ करती थी, आज विरानी खानदान की बहू बनने वाली है। ऋतिक भी मुन्नी का पूरा ख्याल रखता नजर आएगा और उसकी मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए बड़े प्यार से उस पर नींबू-चीनी लगाएगा।ऋतिक की शादी में मस्ती करेगा मिहिर मेहंदी के फंक्शन में खूब सारा हंसी मजाक भी देखने को मिलेगा। बच्चों को ढूंढते हुए वृंदा अचानक अंगद की बाहों में जा गिरेगी, और दर्शकों को एक रोमांटिक सीक्वेंस देखने को मिलेगा। उधर मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.