नई दिल्ली, मार्च 4 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। अबतक शो में आपने देखा कि मिहिर और तुलसी को नोयोना का सच पता चल गया है, लेकिन तुलसी अब भी शांतिनिकेतन वापस आने को तैयार नहीं है। अब आप देखेंगे कि मिहिर नोयोना की सच्चाई पूरे घर के सामने लाएगा। वहीं, मिहिर साथ में तुलसी को वापस जीतने की कोशिश भी करेगा।नोयोना को सबक सिखाने की मिहिर ने कर ली तैयारी मिहिर तुलसी को मनाने के लिए अब अपने प्यार का इजहार करेगा। वो तुलसी से कहेगा कि वो उसे वापस पाकर ही रहेगा। तुलसी से मिलने के बाद मिहिर काफी खुशी-खुशी घर जाता है। वो घर पर महाराज जी से कहता है कि वो होलिकादहन की काफी अच्छे से तैयारी करें। यह भी पढ़ें- वो सीरियल जिसके सेट पर हुआ था भयानक हादसा, 52 लोगों की चली गई थी जानघर के सब लोगों के स...