नई दिल्ली, मार्च 20 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। शो में तुलसी शांतिनिकेतन में वापस आ गई है। तुलसी गौतम के कहने पर शांतिनिकेतन में वापस आई है। गौतम ने करण के कहने पर अपनी मां को वापस आने के लिए मनाया। तुलसी शांतिनिकेतन में वापसी तो कर चुकी है, लेकिन अभी तुलसी के सामने एक और मुसीबत आनेवाली है। तुलसी को नोयोना की तबीयत के बारे में उसकी बहन बताएगी।तुलसी के साथ शांतिनिकेतन पहुंचा गौतम गौतम जब तुलसी को घर लेकर आएगा मिहिर बहुत खुश हो जाता है। परी भी गौतम से मिलती है। करण ही गौतम से कहता है कि वो ही मां को वापस ला सकता है। गौतम पहले तो मना करता है, लेकिन बाद में करण उसे मना लेता है। अब गौतम तुलसी को क्यों वापस लेकर आया है, ये जानने में भी फैंस की दिलचस्पी है। यह भी पढ़ें- टीवी के इन 10...