नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। नोयोना का सच सामने आने के बाद तुलसी ने उसे घर से निकाल दिया है। नोयोना के जाने के बाद शांतिनिकेतन में सब नॉर्मल हो गया। मुन्नी और शोभा तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी का प्लान कर रहे हैं। सब लोग खुश हैं, लेकिन तुलसी करण और नंदिनी के रिश्ते में आने वाले तनाव से अनजान है। करण और नंदिनी का रिश्ता टूटने की कगार पर है।नंदिनी को करण पर शक नंदिनी करण को किसी वकील से मिलते देख लेती है। उसे लगता है कि करण तलाक लेना चाहता है इसी वजह से वो वकील को मिला है। करण उसे बताता है कि ऐसा नहीं है। करण नंदिनी को मालाबार हिल्स के एक घर में ले जाता है। करण उससे कहता है कि उसने इंडिया वापस शिफ्ट होने का प्लान कर लिया है इस वजह से ही उसने घर खरीदा है...