नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- टीवी सीरियल KSBKBT 2 के एपिसोड में एक धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिला। शांति निकेतन में तुलसी पूरे परिवार को इकट्ठा करेगी और नोयोना के उस राज से पर्दा उठाएगी जिसे वह अब तक छिपाती आई है। तुलसी सबके सामने नोयोना से उसकी बीमारी के बारे में सीधा सवाल करेगी। नोयोना फिर एक बार झूठ बोलेगी और कहेगी कि उसे ब्लड कैंसर है। वह कहेगी कि उसकी हालत बहुत गंभीर है। लेकिन इस बार तुलसी चुप नहीं रहेगी। वह सबूतों के साथ खुलासा करेगी कि नोयोना को कोई कैंसर नहीं है, बल्कि उसे सिर्फ अल्सर की समस्या है। सच सुनकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जिन लोगों ने नोयोना पर भरोसा किया था, वो सभी शॉक्ड रह जाएंगे।नोयोना का सच बदल देगा सभी समीकरण नोयोना की सच्चाई सामने आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा। इसी बीच मुन्नी कुछ एक ऐसा सुझा...