नई दिल्ली, मार्च 18 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। तमाम मुश्किलों के बाद मुन्नी और ऋतिक की शादी हो गई है, लेकिन मिताली का मुन्नी को भेजा हुआ गिफ्ट मुन्नी के दिमाग में ऋतिक के लिए सवाल खड़ा कर देता है। मुन्नी ने वो पेन ड्राइव देख ली है जिसमें ऋतिक कहता है कि उसने मुन्नी से शादी इसलिए की है ताकि टिमसी का ख्याल रखने वाला कोई मिल जाए। वो इस पेन ड्राइव को देखने के बाद काफी दुखी है।मुन्नी के मन में ऋतिक के लिए खड़े हो रहे सवाल मुन्नी ने अभी पेन ड्राइव के बारे में ऋतिक से कोई बात नहीं की है, लेकिन वो परेशान है। वो उस बात को सोचकर रो रही होती है कि तभी तुलसी का वीडियो कॉल उसके पास आ जाता है। तुलसी मुन्नी से पूछती है कि वो क्यों रो रही है। उस वक्त मुन्नी उससे झूठ बोल देती है। वो कहती है कि खाना बनाते वक्त उसक...