नई दिल्ली, मार्च 13 -- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 लंबे वक्त से फैंस का फेवरेट है। शो में अक्सर कई ऐसे मुद्दों में बात की जाती है जो आज परिवारों के बीच होनी जरूरी है। गुड टच और बैड टच के बाद अब सीरियल में बच्चों की मेंटल हेल्थ को लेकर बात हो सकती है। सीरियल के करेंट ट्रैक की बात करें तो वीरानी परिवार में ऋतिक और मुन्नी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। सारा परिवार खुश है, लेकिन करण और नंदिनी के रिश्ते में तनाव भी है। करण नंदिनी की बेटी इस चीज से बहुत परेशान है।ऋतिक से समायरा शेयर करेगी अपनी परेशानियां बीते एपिसोड में देखने को मिला कि करण और नंदिनी की लड़ाई से परेशान होकर उनकी बेटी समायरा एक जगह बैठकर रो रही होती है। वहां ऋतिक आ जाता है। वो उससे पूछता है कि क्या हुआ है। समायरा उसे करण और नंदिनी की झगड़े के बारे में बताती है। इसके बाद ऋतिक उ...