नई दिल्ली, मई 9 -- Krishnavatar Part 1 Hridayam Day 1 Collection Box Office: सिद्धार्थ गुप्ता और सुष्मिता भट स्टारर फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1 हृदयम' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी धीमी रही है। हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 1 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने डे0 (पेड प्रिव्यू शोज के जरिए) करीब 40 लाख रुपये कमाए थे, इस तरह फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 1 करोड़ 40 लाख रुपये हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने के लिए अब इसे शनिवार और रविवार को बेहतर कमाई करनी होगी और फिर सोमवार को भी पकड़ बनाए रखनी होगी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो डिजास्टर फिल्म जिसपर पानी की तरह बहाया पैसा)हैवी VFX की वजह से इतना है बजट बिना किसी भारी-भरकम स्टार कास्ट वाली इस फिल्म की ओपनिंग के हिसाब से फिल्म का रिस्पॉन्स ठीक-ठाक कहा जा सकता ...