नई दिल्ली, मार्च 4 -- Kolkata Pitch Report: साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल मैच आज यानी 4 मार्च को खेला जाना है। कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में ये सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जो कि ब्लॉकबस्टर रहने की उम्मीद है। एक तरफ वह टीम है, जो एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि एक तरफ ऐसी टीम है, जो ग्रुप फेज में भी एक मैच हारी थी और सुपर 8 में भी एक मैच हारी है। साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में पिच रिपोर्ट कैसी होगी? कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से 9 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए टीमों ने जीते हैं और इतने ही मैचों में रन चेज में जीत मिली है। ऐसे में रन चेज का कोई अतिरिक्त फायदा मिलने की संभावना कम है। यह भी पढ़ें- SA vs NZ Semifinal: फाइनल के लिए ...