नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Kolkata knight riders vs Gujarat titans standings: शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। GT की यह 5 मैचों में तीसरी जीत है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को सीजन की लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर ने अभी तक आईपीएल 2026 में 6 मैच खेले हैं, 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। जीटी के खिलाफ इस मैच में केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए कैमरन ग्रीन के अर्धशतक के दम पर 180 रन बोर्ड पर लगाए थे, गुजरात ने शुभमन गिल की 86 रनों की पारी के दम पर इस स्कोर को पारी के आखिरी ओवर में चेज किया। यह भी पढ़ें- ऑरेन्ज कैप की रेस में विराट से आगे ...