कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पिपचो बाजार में मंगलवार को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वाम दलों के संयुक्त बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाकपा (माले), भाकपा और माकपा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकालकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रतिवाद मार्च पिपचो बाजार से पेट्रोल पंप होते हुए मुख्य मार्ग तक निकाला गया। इसके बाद चौक पर पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा (माले) राज्य कमेटी सदस्य राजेंद्र मेहता ने की।सभा को संबोधित करते हुए वाम दलों के नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर विपक्षी दलों के मतदाताओं के वोट काटने की साजिश की जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग करते हुए देशव्य...