Kodarma News: 70 वर्षीय सौदागर को नहीं मिल रही वृद्धापेंशन, हर दिन लगा रहे गुहार
कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम पंचायत खैरा के लगभग 70 वर्षीय सौदागर आज भी वृद्धावस्था पेंशन की आस लगाए बैठे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्हें सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका है। सौदागर ने बताया कि उन्होंने 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम सहित कई अवसरों पर पेंशन के लिए आवेदन जमा किया, लेकिन हर बार उन्हें "सिस्टम की समस्या" बताकर टाल दिया गया। उनका कहना है कि गांव के कई लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है, लेकिन उन्हें आज तक एक बार भी पेंशन नहीं मिली। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जीवन की सबसे बड़ी इच्छा यही है कि उन्हें भी सरकार की ओर से मिलने वाली पेंशन का लाभ मिले। पेंशन मिलने की उम्मीद में वे लगभग हर दिन लोगों से हाथ जोड़कर अपनी मदद की गुहार लगाते हैं, ताकि कोई उनकी पेंशन स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.