Kodarma News: 616 क्विंटल धान जमा नही करने वाले कोडरमा पैक्स संचालक के खिलाफ होगा मामला दर्ज
कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना में सहकारिता पदाधिकारी रूमा झा के निर्देश पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रिजवान खान ने कोडरमा पैक्स संचालक के खिलाफ धान गबन को लेकर मामला दर्ज के लिए आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि करीब 14 लाख के कीमत की 616 क्विंटल धान पैक्स संचालक द्वारा किसानों से धान लेने के बावजूद मिल का जमा नहीं किया गया है। इस मामले में कई बार नोटिस के बावजूद पैक्स संचालक द्वारा इस पर कोई कदम नही उठाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है मामला दर्ज किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.