Kodarma News: 16 दिवसीय सर्वतोभद्र महामंडल विधान कल से, तैयारी जोरों पर
कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया में श्री दिगम्बर जैन समाज और विरागोदय वर्षायोग समिति के निर्देशन में जैन मंदिर के प्रांगण में 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक 16 दिवसीय सर्वतोभद्र महामंडल विधान का भव्य व आध्यात्मिक आयोजन परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के सानिध्य में आयोजित होगा। इसको लेकर मंदिर प्रांगण में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। मुनि श्री ने कहा कि भव्य पंडाल में होने वाली सामूहिक आराधना में कृत्रिम और अकृत्रिम चैत्यालय की पूजन किया जाएगा। इस विधान में लगभग हजारों श्री फल मंडप पर श्री चरणों में चढ़ाया जाएगा। इस विधान में आयोजन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.