कोडरमा, नवम्बर 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस पर कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में 13वीं कोडरमा जिला अंतर विद्यालय बालिका-बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह जायोजन 28 नवंबर को समय प्रातः 8 बजे से संध्या 6 बजे तक स्थानीय सीएच हाई स्कूल झुमरीतिलैया के मैदान में की जायेगी। ​इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कोडरमा जिले के विभिन्न विद्यालयों से बालक व बालिका वर्ग की कुल 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के उभरते और प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

हिंदी हि...