कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी शशिभूषण के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न होटलों एवं प्रतिष्ठानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल संचालकों को शराब की बिक्री और सेवन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: हुड़दंगियों, शराबियों और असामाजिक तत्वों पर होगी ठोस कार्रवाईहोटलों में शराब सेवन पर सख्त चेतावनी पुलिस टीम ने होटल संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में होटल परिसर में बैठाकर शराब नहीं पिलाई जाए। साथ ही, ग्राहकों को जागरूक करने के लिए होटलों के प्रमुख स्थानों पर "यहां शराब पीना सख्त मना है" लिखे पोस्टर भी चिपकाए...