कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिलास्तरीय नार्को-को-ऑर्डिनेशन सेंटर' अर्थान एनकार्ड की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक को जिले के सभी दवा विक्रय संस्थानों का ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अंचल अधिकारियों को अपने क्षेत्र की दवा दुकानों की नियमित जांच कर निबंधन और दवाओं के स्टॉक की स्थिति पर निगरानी रखने को कहा।

रोड के किनारे के होटलों में लगातार जांच करें: डीसी राष्ट्रीय राजमार्ग के 250 और 500 मीटर के दायरे में स्थित होटल व ढाबों में अवैध शराब ...