कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को सतगावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनोज कुमार रवि और थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने की। मौके पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Madhepura News: दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंधपूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि पूजा के दौरान शराबियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। क्षेत्र में रातभर पुलिस गश्ती की व्यवस्था...