कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना के हीरोडीह क्षेत्र में अवैध बालू के उठाव एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई अंचल अधिकारी (सीओ) सारांश जैन के नेतृत्व में की गई। सीओ सारांश जैन ने बताया कि एनजीटी द्वारा बालू उठाव पर रोक लगाए जाने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बालू का उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें हीरोडीह क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त ट्रैक्टर के संबंध में अग्रिम कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन...