Kodarma News: हिंदी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा, साहित्य के जरिए जनचेतना का संकल्प
कोडरमा, सितम्बर 9 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जनवादी लेखक संघ, कोडरमा की बैठक झुमरी तिलैया में कंचनलता वर्णवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी साहित्यिक गतिविधियों के साथ 13 सितंबर को आयोजित होने वाले हिंदी दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर को दोपहर एक बजे से अवध्या क्लासेस में हिंदी दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में संघ के सदस्यों के अलावा आमंत्रित स्थानीय रचनाकार अपनी नवीनतम रचनाओं का पाठ करेंगे। साथ ही स्थानीय लेखकों की प्रकाशित नयी पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोलेश्वर ठाकुर, दिनेश रविदास, वंदना सिंह, खुशबु कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.