Kodarma News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कोडरमा, अक्टूबर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के विशुनपुर रोड में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में घायल मुकेश ठाकुर, उम्र 40 की इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार को उस समय हुआ था, जब मुकेश ठाकुर की बाइक को किसी दूसरे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद मुकेश को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। वहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। गुरुवार की रात शव लाए जाने के बाद परिजनों ने मुआवजे और न्याय की मांग के लिए तिलैया थाना के सामने शव रखकर घेराव किया। परिजनों का कहना है कि मुकेश ठाकुर की मौत से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उनके सामने परवरिश की चिंता खड़ी हो गई है। परिजनों ने बताया कि पुलिस पहल करते हुए तत्काल न्याय दिलाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.