कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बीती रात एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने किसान दशरथ साव की बाउंड्री को तोड़ते हुए खेत में लगी मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाया। घटना में किसान को काफी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित किसान दशरथ साव ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे एक जंगली हाथी उसके बाउंड्री के समीप पहुंचा। इसके बाद हाथी ने बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया और खेत में लगी मक्का की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। अचानक हाथी के पहुंचने से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित किसान ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने जंगली हाथियों के लगातार क्षेत्र में पहुंचने को लेकर वन विभाग से सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...