Kodarma News: हाथी ने एक को कुचला, मौत, पत्नी ने भागकर बचायी अपनी जान
कोडरमा, जुलाई 27 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों के आतंक से जंगल क्षेत्र से सटे गांव के लोग काफी दहशत में है। हाथियों के झुंड से भटके हुए एक हाथी ने थाना क्षेत्र की पपलो पंचायत अंतर्गत खंडराडीह मे एक व्यक्ति को कुचल कर मार डाला। मृतका की पहचान खंडराडीह निवासी 55वर्षीय केदार यादव के रूप मे की गयी है। घटना रविवार की रात लगभग नौ बजे के आसपास की बताई गयी है। जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति ने घर से थोड़ी दूर स्थित कुएं से खेत पटवन के लिए पम्पसेट लगाया था। उसी को देखने वह अपने पत्नी के साथ कुंए की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ही उसका सामना हाथी से हो गया। हाथी ने उक्त व्यक्ति को सूंड से लपेटकर पटक दिया व उसे कुचल डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.