कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कटैया पंचायत भवन में वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाथियों के हमले में हुई मौत, वन्यजीवों के हमले में घायल हुए लोगों तथा फसलों को हुए नुकसान के एवज में कुल 35 लाभुकों को सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुभाष यादव सहित वन विभाग के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: वन्यजीवों से क्षति पर 10 लाख तक की मिलेगी सहायताहाथियों के हमलों से हुए नुकसान हाथी के कुचलने से हुई रोहित कुमार की मौत के मामले में उनकी पत्नी लक्ष्मी कुमारी को 3 लाख 75 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। वहीं वर्ष 2016 में लकड़बग्घे के हमले में घायल सुगी कुमारी, बजानियां निवासी को 1.50 लाख र...