कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के फुलवरिया गांव में मंगलवार देर रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने खेतों में लगी फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इस दौरान एक गाय भी हाथियों की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात हाथियों का झुंड गांव के समीप पहुंचा और खेतों में घुसकर फसलों को रौंदने लगा। हाथियों के उत्पात से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है और खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है。

ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित किसानों की फसल क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है...