Kodarma News: हाथियों के झुंड ने पपलो में मचाया उत्पात, दो एकड़ धान की फसल रौंदी
कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। बेरहवा जंगल से सटे गांवों में हाथियों के झुंड का उत्पात एक बार फिर शुरू हो गया है। करीब दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड बुधवार की देर रात जंगल से सटे पपलो गांव पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दर्जनों किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। हाथियों ने पपलो निवासी यूनुस अंसारी, इंद्रदेव यादव, सहोदरी देवी, अफजल अंसारी, भुवनेश्वर प्रसाद यादव, रामचंद्र यादव, रामसहाय यादव, चुरामन मियां समेत दर्जनों किसानों की करीब दो एकड़ धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी मेहनत के बाद तैयार हुई धान की फसल हाथियों के झुंड ने रौंद दी, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
वन विभाग ने ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.