Kodarma News: हाईवे पर ई-रिक्शा पलटा, प्रसव के लिए अस्पताल जा रही गर्भवती समेत तीन घायल
कोडरमा, जुलाई 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा थाना क्षेत्र के वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को हाईवे पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में प्रसव के लिए सदर अस्पताल जा रही गर्भवती समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।जानकारी के अनुसार, घोरथंबा निवासी मो. मुख्ताज अंसारी (पिता- निजाम अंसारी) अपनी पत्नी रौशन और बच्चे फरहान अंसारी को ई-रिक्शा से प्रसव के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप ई-रिक्शा चालक गलत दिशा में वाहन लेकर चला गया। बताया जाता है कि ई-रिक्शा को मोड़ने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में मो. मुख्ताज अंसारी, उनकी गर्भवती पत्नी रौशन और बच्चे फरहान अंसारी घायल हो गए। स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.