कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: हनुमान संकीर्तन मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का आयेाजन झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधिश्री हनुमान संकीर्तन मंडल का साप्ताहिक भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन बजरंगनगर स्थित देवनारायण मोदी के आवास पर रविवार को श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मंडल के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के भजनों का सामूहिक गायन कर क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना का अनुष्ठान पुरोहित विजय पांडेय ने संपन्न कराया। मंडल की परंपरा के अनुसार सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा व श्री हनुमानाष्टक का पाठ किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ राकेश कपसीमे द्वारा गणेश वंदना से किया गया। यह भी पढ़ें- Araria News: संकट हरणे वाले को हनुमान कहते है,..पर जमकर थिरके श्रद्धालु इसके बाद नव...