कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। रथ यात्रा के अवसर पर स्थानीय स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया। ​भंडारे के शुभारंभ से पूर्व मंदिर के मुख्य पुजारी सचिदानंद पांडेय द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय वार्ड पार्षद विशाल सिंह उर्फ नीलू ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। पूजा संपन्न होने के बाद शंखध्वनि और घंटों की गूंज के बीच भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। ​मौके पर वार्ड पार्षद विशाल सिंह ने कहा स्टेशन रोड हनुमान मंदिर में रथ यात्रा का उत्सव हमेशा से बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। समाज क...