Kodarma News: सड़क जर्जर, मरम्मत की मांग
कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: मरकच्चो। प्रखंड की महुगाई पंचायत अंतर्गत लालगढ़ की सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रतिदिन स्कूली बच्चे, ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अक्सर स्कूली बच्चे कीचड़ मे गिर भी जाते है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों ने अविलंब सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.