कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक में जिले के सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, आधारभूत संरचना तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर सं...