Kodarma News: स्वस्थ और स्वच्छ शहर के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा : हर्षधर
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत मिशन-2026 के तहत सफाई अपनाओ- बीमारी भगाओ अभियान व कैच द रेन अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छता व जल संरक्षण को लेकर विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने अधिकारियों, कर्मचारियों, वार्ड पार्षदों व होमगार्ड जवानों को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी ने कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने, नालियों को साफ रखने, जलजमाव नहीं होने देने, वर्षा जल का संरक्षण करने, जल के दुरुपयोग को रोकने व अपने घरों और कार्यस्थलों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था अपनाने का संकल्प लिया। नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ शहर के निर्माण के साथ-साथ जल संरक्षण भी समय की सबसे बड़ी आवश्यकता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.