Kodarma News: स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल, उपायुक्त व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
कोडरमा, अगस्त 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को बागीटांड़ स्टेडियम मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष की देखरेख में आयोजित पूर्वाभ्यास में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों को वास्तविक रूप में दोहराया गया। इस दौरान उपायुक्त एवं एसपी ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च-पास्ट की सलामी ली। उन्होंने परेड में शामिल जिला पुलिस बल, होमगार्ड एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसे लेकर तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Auran...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.