कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को झुमरी तिलैया में मिठाई दुकानों और लड्डू निर्माण कारखानों में जांच अभियान चलाया। स्टेशन रोड स्थित विभिन्न मिष्ठान भंडारों की जांच के दौरान अखाद्य रंग और नकली वर्क से तैयार मिठाइयां मिलने पर विभाग ने मौके पर ही लड्डू और बर्फी को नष्ट कराया। वहीं, लड्डू निर्माण कारखानों से लड्डू और बेसन के नमूने संग्रहित किए गए। उपायुक्त के आदेश एवं विभागीय निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद और उमेश कुमार ने तिलैया थाना पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: चैनपुर में अखाद्य रंगों से बनाई गई मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थ कराया गया नष्ट जांच में गयाजी से आपूर्ति की जा रही कुछ मिठ...