Kodarma News: स्कूल में निकला सांप,मची अफरा तफरी, सर्प मित्र ने किया सांप का रेस्क्यू
कोडरमा, अगस्त 22 -- Kodarma News: मरकच्चो। प्रखंड की मध्य पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय कालीमंडा में शनिवार को विद्यालय परिसर में सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखते ही विद्यालय में मौजूद बच्चे और शिक्षक सतर्क हो गए। सूचना मिलने पर सर्पमित्र शिबू पंडित को बुलाया गया। सर्पमित्र ने मौके पर पहुंचकर काफी सावधानी से सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि घटना के दौरान किसी को सांप ने नुकसान नहीं पहुंचाया। विद्यालय में सांप मिलने की घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता देखी गई। स्थानीय लोगों ने विद्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.