कोडरमा, जुलाई 24 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के देवीपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय चिल्होटांड में गुरुवार की रात हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। भोजन की तलाश में विद्यालय परिसर में पहुंचे हाथियों ने कक्षा कक्ष का गेट तोड़ दिया और मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) के लिए रखा करीब दो क्विंटल चावल खा गए। इस दौरान विद्यालय की अन्य सामग्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, देर रात हाथियों का झुंड विद्यालय परिसर में पहुंचा। चावल की गंध मिलने पर हाथियों ने कमरे का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और एमडीएम के लिए सुरक्षित रखे चावल को खा लिया। घटना के दौरान विद्यालय की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा। शुक्रवार सुबह विद्यालय खुलने पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। विद्यालय का टूटा हुआ...