कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता लगातार गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर करने और छात्रों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश उपायुक्त ने स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कम से कम 70 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति से ही शिक्षा के स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है। इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक लगातार निगरानी करें और कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।

निर्माण कार्...