Kodarma News: स्कूली बच्चों के बीच निःशुल्क साइकिल का वितरण
कोडरमा, जुलाई 17 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को महिला डिग्री कॉलेज, डोमचांच परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना तथा उन्हें नियमित रूप से शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख सत्यनारायण यादव ने कहा कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा, आने-जाने में होने वाली परेशानी और खर्च कम होगा तथा वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगे। यह भी पढ़ें- 9 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.