कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर, मरकच्चो में सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नरेश पंडित के साथ-साथ कई अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इस दौरान लोगों के स्वास्थ्य की जांच और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अंचल एवं प्रखंड कार्यालय से संबंधित जनसमस्याओं और विभिन्न कार्यों के समाधान में भी लोगों को सहयोग किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर का उद्घाटन कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी संयुक्त रूप से करेंगे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचायें: शिवशंकर उन्होंने क्षेत्र के ल...