कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्त पूर्व अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी के कार्यालय पहुंचने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप है कि करीब ढाई महीने पहले सेवानिवृत्त होने के बाद पूर्व सीओ वर्तमान अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति में नजारत कक्ष में पहुंचे और वहां रखी फाइलों व सरकारी कागजातों को देखने लगे। इस दौरान नाजिर उपेंद्र कुमार ने बिना वर्तमान सीओ की अनुमति के फाइल व कागजात देखने अथवा निकालने से उन्हें मना किया।

विवाद की पृष्ठभूमि मौके पर मौजूद 20 सूत्री अध्यक्ष विजय सिंह ने घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद किसी सरकारी अधिकारी द्वारा बिना अनुमति कार्यालय की फाइलों और दस्तावेजों को देखना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीओ के कार्यकाल से जुड़े...