कोडरमा, अक्टूबर 24 -- एमयूएन सम्मेलन में साइबर सुरक्षा पर चर्चा Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें 22 देशों के प्रतिनिधियों के रूप में विद्यार्थियों ने भाग लिया और साइबर हाइजीन, साइबर सुरक्षा जागरूकता तथा जिम्मेदार डिजिटल नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में विद्यार्थियों ने ब्राजील, कनाडा, चीन, एस्टोनिया, इथियोपिया, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मैक्स...