Kodarma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में मनाया गया दशहरा, रामलीला ने मोहा मन
कोडरमा, अक्टूबर 17 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में शुक्रवार को दशहरा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य, भाषण और रामलीला की आकर्षक प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवंत कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने किया।मौके पर प्राचार्य प्रमोद शर्मा और उपप्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दशहरा के आध्यात्मिक और नैतिक महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने कहा कि दशहरा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला उत्सव है। यह भी पढ़ें- Ko...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.