कोडरमा, नवम्बर 30 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सेक्रेड हार्ट स्कूल ने अपने नाम कर लिया। रविवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने झारखंड पब्लिक स्कूल को 90 रनों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को इस तरह का मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने खिलाड़ियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि नकारात्मक बातें हमेशा आगे बढ़ने से रोकती हैं। विशिष्ट अतिथि मे...