कोडरमा, अक्टूबर 28 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी हुई बाइक इंदरवा बस्ती निवासी इम्तियाज अंसारी, पिता सलामत अंसारी की है। इम्तियाज अंसारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 5:20 बजे वह अपनी बाइक खड़ी कर रेस्टोरेंट गए थे। कुछ देर बाद लौटे तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले में उन्होंने तिलैया थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...