Kodarma News: सूखे पेड़ दे रहे हादसों को निमंत्रण, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि । सतगावां प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों और मुख्य सड़कों के किनारे खड़े सूखे पेड़ हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। तेज हवा और बारिश के दौरान इन पेड़ों की डालियां टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद अब तक इन सूखे पेड़ों को हटाने की दिशा में ठोस पहल नहीं होने से लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने प्रखंड प्रशासन से सूखे पेड़ों को हटवाने की मांग की है। प्रखंड मुख्यालय परिसर के मार्ग, शिक्षा विभाग कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बीडीओ आवास, कर्मचारी आवास मार्ग और खाद्य आपूर्ति गोदाम के आसपास दर्जनों पेड़ सूख चुके हैं। इन स्थानों पर अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में पेड़ों की सूखी डालियां टूटकर गिरने से कभी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.