Kodarma News: सुरक्षित बाल ग्राम के बच्चों ने नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा को बांधी राखी
कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। रक्षाबंधन के अवसर पर एवीए से जुड़े सुरक्षित बाल ग्राम के बच्चों ने नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा के आवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। बच्चों की इस आत्मीय पहल से माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। इस दौरान बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय छाया भी मौजूद रहीं। मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी भी प्रकार की जरूरत या परेशानी होने पर वे हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। बच्चों में अपने अधिकारों और समाज से जुड़ी समस्याओं को लेकर जागरूकता पैदा होना सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उमेश वर्मा ने बच्चों से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे बिना संकोच उनसे संपर्क करें। यह भी पढ़ें- Ara News: ब्रह्मकुमारी बहनों ने डीएम को बांधी राखी, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का दिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.